फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   protest

हिमाचली बेटी कंगना रणौत के समर्थन में उतरी विहिप

Fri, 11 Sep 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचली बेटी और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद भी उतर आई है। शुक्रवार को विहिप ने एसडीएम सुरेंद्र मोहन के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेजकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ कंगना को न्याय की गुहार लगाई। हाल ही में मुंबई में हिमाचल की बेटी कंगना रणौत के साथ उद्धव ठाकरे सरकार की ओर से बदले की भावना से की गई कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

ज्ञापन में विहिप ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में कंगना ने महाराष्ट्र में फैले ड्रग माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, जिसके चलते शिव सेना के शीर्ष अधिकारियों ने कंगना पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इसका विरोध पूरे देश में सर्वप्रथम विश्व हिंदू परिषद हिमाचल के अध्यक्ष डॉ. लेखराज राणा ने किया था, जिनकी पहल से ही कंगना को वाई प्लस सुरक्षा दी गई। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष सुरेश मेहता और विहिप नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उद्धव ठाकरे सरकार की कड़ी आलोचना की और बीएमसी की ओर से कंगना के कार्यालय की इमारत गिराने को एक निंदनीय कार्य कहा। विहिप ने मांग उठाई है कि कंगना के नुकसान की भरपाई की जाए। वहीं, उद्धव सरकार को चेताते हुए कहा कि वह यह न समझें कि कंगना अबला और अकेली है, उसके साथ पूरा देश है। आवश्यकता पड़ी तो हिमाचल विहिप का एक-एक कार्यकर्ता मुंबई पहुंच कर अपनी बहन की रक्षा के लिए खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वयंसेवक मोंटी लिहांटू, प्रियव्रत, ओम बघाई, नीतीश शर्मा, चंद्र गौतम, लेखराज शर्मा और अरुण शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed