{"_id":"5f5a5a318ebc3e2b8728efe5","slug":"protest-rampur-hp-news-sml344685991","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना रणौत को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगना रणौत को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पद्म श्री से सम्मानित मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत को कांग्रेस समर्पित महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना सांसद संजय राउत की ओर से गुंडागर्दी का परिचय देते हुए मुंबई में अभद्र टिप्पणी और उनके मकान को तोड़ने से लोकतंत्र की हत्या की गई है। इसी मुद्दे को लेकर वीरवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त गोपाल चंद के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेजा गया। वहीं, महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में महाराष्ट्र सरकार के असांविधानिक रवैये को देखते हुए तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग उठाई। पालघर के साधुओं की नृशंस हत्या पर जांच की मांग करना, फिल्म इंडस्ट्री में व्यापक ड्रग माफिया और मुंबई पुलिस के पक्षपात रवैये को जनता के समक्ष उजागर कर कंगना रणौत ने देव भूमि और वीर भूमि हिमाचल की बेटी को साबित किया है।
महाराष्ट्र में कांग्रेस शिवसेना नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई इस देश का अखंड हिस्सा है। इसे बनाने में सभी देशवासियों का योगदान रहा है। महाराष्ट्र सरकार कंगना रणौत के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है। वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि महाराष्ट्र के कांग्रेस समर्थन वाली शिव सेना की सरकार को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। वहीं, सूरत नेगी ने किन्नौर कांग्रेस के विधायक जगत सिंह नेगी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष टशी यनचैन, यशवंत सिंह, बीरबल कुमार, प्रतिश्वरी नेगी, परविंद्र नेगी और सुभाष नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।