{"_id":"6a578d43f2f95300a609b094","slug":"protest-if-jmc-admission-process-at-rampur-college-is-not-started-sfi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-164791-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर कॉलेज में जेएमसी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू न की तो आंदोलन : एसएफआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर कॉलेज में जेएमसी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू न की तो आंदोलन : एसएफआई
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में जेएमसी विषय बहाल करने बारे एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते एसएफआई क
एसडीएम के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को भेजा ज्ञापन
वर्षों से चल रहे विषय को बंद करना छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में इस वर्ष से पत्रकारिता एवं जनसंचार (जेएमसी) विषय में प्रवेश बंद कर दिया है। इसके चलते कॉलेज में जेएमसी विषय में दाखिले नहीं हो रहे हैं। कॉलेज की एसएफआई इकाई ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। इकाई ने उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर रामपुर कॉलेज में 20 जुलाई तक जेएमसी विषय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 20 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो एसएफआई उग्र आंदोलन करेगी।
एसएफआई रामपुर इकाई ने एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में रामपुर महाविद्यालय में बंद किए पत्रकारिता एवं जनसंचार (जेएमसी) विषय को पुनः शुरू करने तथा उसमें प्रवेश प्रक्रिया तत्काल आरंभ करने की मांग की गई है। ज्ञापन के साथ उन छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर भी संलग्न किए गए हैं, जिन्होंने जेएमसी विषय को पुनः शुरू करने की मांग का समर्थन किया है।
इकाई के सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि जेएमसी जैसे रोजगारोन्मुखी विषय को बंद करना छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अनेक विद्यार्थी इस विषय में अध्ययन करना चाहते हैं, लेकिन विषय बंद होने के कारण उन्हें अपनी पसंद के विषय से वंचित होना पड़ रहा है। इसके अलावा जेएमसी की पढ़ाई के लिए उन्हें शिमला, चंडीगढ़ और अन्य शहरों का रुख करना पड़ रहा है।