{"_id":"5f0de5518ebc3e63b511e3ed","slug":"protest-against-goverment-rampur-hp-news-sml3383860188","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ में महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी युकां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ में महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी युकां
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में मंगलवार को महंगाई के खिलाफ किन्नौर युकां ने रोष रैली निकाली। इस दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने रस्सियों से गाड़ी खींचकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला किन्नौर युवा कांग्रेेेस अध्यक्ष प्रताप नेगी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
नेगी ने कहा कि एक तरफ कोरोना से जहां सारे संसार में उथल-पुथल मची हुई है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार आए दिन जनता को महंगाई की मार दे रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रदेेेश सरकार की ओर से हिमाचल में पर्यटकों की आवाजाही को मंजूरी देने को लेकर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में विरोध प्रदर्शन कर रोष रैली निकाली गई। इस दौरान युकां कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ मुख्य बाजार में रस्सियों से पिकअप गाड़ी को खींच कर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार और हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की और रोष जताया।
जिला युकां अध्यक्ष प्रताप नेगी ने कहा कि आज देश और प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार आए दिन जनविरोधी फैसले लेकर प्रदेश पर थोप रही है। आज हिमाचल में दिन-रात कोविड-19 के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्ति ही कोरोना वायरस को लेकर यहां पहुंच रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ होटलों को खोल कर पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश में आने का न्योता दे कर प्रदेश सरकार का महामारी के दौर में सबसे गलत फैसला है। सरकार को इस आदेश को तुरंत वापस लेना होगा, नहीं तो युवा कांग्रेस प्रदर्शन को और तेज करेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर कुलवंत नेगी, मान चंद नेगी, प्रशांत, श्यामा नंद, हरीश चंद, विनती नेगी, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, अरुण कुमार, नेत्र, प्रकाश नेगी और वरुण कुमार नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।