फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Problem in Theog, no toilet or rain shower at Premghat Chowk, passengers are worried.

Rampur Bushahar News: प्रेमघाट चौक पर न शौचालय न वर्षा शालिका, यात्री होते हैं परेशान

Mon, 03 Feb 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Problem in Theog, no toilet or rain shower at Premghat Chowk, passengers are worried.
प्रेम घाट चौक के जीरो पॉइंट पर
जीरो प्वाइंट पर शिमला, रोहड़ू, रामपुर और किन्नौर जाने वाले यात्री बसों को करते हैं इंतजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद के प्रेम घाट चौक में जीरो प्वाइंट पर शौचालय की सुविधा न होने से नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऊपरी शिमला, किन्नौर और रोहड़ू जाने वाले यात्री रोजाना परेशानी झेल रहे हैं। यहां न शौचालय है और न ही बसों के इंतजार के लिए कोई वर्षा शालिका। लोगों ने प्रदेश सरकार और नगर परिषद ठियोग से यहां शौचालय और वर्षा शालिका की मांग उठाई है। गौर हो कि जीरो प्वाइंट ठियोग में इस जगह पर ठियोग बाइपास, रामपुर और रोहड़ू को जाने वाली सड़क मिलती है। इस जगह पर बाईपास के निर्माण के समय बने हुए शौचालय को तोड़ दिया था। नगर परिषद ने दोबारा शौचालय को बनवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। ठियोग से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त होने के बाद सभी प्रकार के बड़े वाहन बाईपास से होकर गुजरते हैं। यहां किन्नौर, चौपाल और रोहड़ू की तरफ जाने के लिए लोग बसों का इंतजार करते हैं, लेकिन इस जगह पर किसी तरह की वर्षा शालिका न होने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। सुबह और शाम के समय स्कूली बच्चों को बारिश और बरसात के समय खुले आसमान के नीचे खड़ा रहना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को पेश आ रही हैं। एक ओर केंद्र सरकार हर घर और सार्वजनिक जगहों पर शौचालय बनाने के लिए अभियान चला रही है, वहीं ठियोग में शौचालय अन्य मूलभूत सुविधाओं की कोई सुध नहीं ले रहा है। यहां बैठने तक के लिए कोई उचित स्थान नहीं है। बसों के रुकने के समय पर सवारियां भागकर बसों में चढ़ती हैं, जिससे किसी भी समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। क्षेत्र के लोगों ने जीरो प्वाइंट ठियोग में शौचालय और वर्षा शालिका के निर्माण की मांग उठाई है।

नेहरू मैदान के पास दो मंजिला शौचालय बनाने की योजना है। सीवरेज सिस्टम के इस जगह पर पहुंचने के साथ सुलभ इंटरनेशनल संस्था को शौचालय की देखरेख का जिम्मा प्रस्तावित है। - संजय शर्मा, अध्यक्ष, नगर परिषद ठियोग
विज्ञापन


- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed