{"_id":"5f283dad8ebc3e63dc765949","slug":"prize-te-corona-karmveer-rampur-hp-news-sml3405438177","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाकड़ी में कोरोना योद्धाओं को कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाकड़ी में कोरोना योद्धाओं को कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर झाकड़ी में महिलाओं ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। झाकड़ी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य एवं रामपुर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बिशना भंडारी ने की। कार्यक्रम में झाकड़ी पंचायत क्षेत्र की महिलाओं ने आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राखी बांध कर सम्मानित किया।
महिलाओं ने इन कोरोना योद्धाओं के लिए अपने हाथों से बनाई राखी भेंट की। इस अवसर पर बिशना भंडारी ने सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने कोरोना काल में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली आशा वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना की। आशा कार्यकर्ताओं ने समाज सेवकों और कोरोना योद्धाओं को गीत गाकर प्रोत्साहित किया। आशा वर्कर सविता ने स्वच्छता पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचने को स्वच्छता अपनाना भी आवश्यक है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजना बिष्ट ने भी अपने विभाग की योजनाओं को महिलाओं से साझा किया। इस अवसर पर पंचायत सदस्य देवी दयाल, महिला मंडल प्रधान जया नेगी, पुष्पा वर्मा, कमलेश, अनीता, सलाहकार प्रभा, देव कुमारी, उषा, कमलेश, संतु, शारदा, मीनाक्षी, लता ठाकुर, नीलम, बिंद्रा, सुमन, मधु, रामदासी, मीरा, राधिका, अनीता, चंद्रा, मीना और दीपना सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।