फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   prize distribution function in peramount school rohru

पैरामाउंट स्कूल में मेधावी नवाजे

Sun, 13 Nov 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
prize distribution function in peramount school rohru
पैरामांऊट पब्लिक स्कूल रोहड़ू के वार्षिक समारोह में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देते छात्र - फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। पैरामाउंट पब्लिक स्कूल छपोटी में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त प्रवक्ता डॉ. अकबर रावत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर स्कूल छात्रों नेे विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य गोवर्धन कायथ ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से लोगों को अवगत करवाया। विद्यार्थियों ने नर्सरी डांस, देशभक्ति नृत्य, राजस्थानी नृत्य, पहाड़ी नृत्य, भंगड़ा, डांडिया सहित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में शैक्षणिक और खेल गतिविधियों के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में वेदांत चौहान, तेजस, हार्दिक, युधव, ऐंजल, मेहुल, धीगवी, रियांशिका, रेयान, प्रागया, हर्षित, अक्षिती, कयाना, समर, वंशिका, मयंक, प्रिंस, सक्षम, गुंजन, वानया, अराध्या, मानसी, नव्या, रुद्रा कशिका और प्रकिष्ठा को पुरस्कृत किया गया। खेल और अन्य गतिविधियों में आरव, वेदांत, मृदुल, दिगवी, सूर्यांश, अराध्या, रोनित, तेजस, नयरा, हिमांशु, रोनित, को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed