फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Private contractor broke rain shelter, villagers closed Theog-Hatkoti road, The movement of vehicles stalled on the road for one and a half hours due to the traffic jam of the villagers, Villagers raised demand to take appropriate action against the guilt

निजी ठेकेदार ने तोड़ा रेन शेल्टर, ग्रामीणों ने बंद कर दी ठियोग हाटकोटी सड़क

Tue, 21 Sep 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग-हाटकोटी सड़क पर जैस के पास आम जनता की सुविधा के लिए बनाया गया रेन शेल्टर निजी ठेकेदार ने तोड़ दिया। इससे गुस्साए क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को विरोध में ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन से रेन शल्टर तोड़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। लोगों के प्रदर्शन से करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। इससे हजारों लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला बीती रात का है, जब निजी ठेकेदार ने जैस में बने रेन शल्टर को तोड़ दिया। इस मामले को लेकर पंचायत के पूर्व प्रधान ने रात में ही प्रशासन को अवगत करवा दिया था। इसके बाद प्रशासन से कार्य को रुकवाने का दावा किया, लेकिन जब सुबह लोग यहां इकट्ठा हुए तो रेन शेल्टर तोड़ दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीणों ने दोपहर करीब एक बजे सड़क पर चक्का जाम कर दिया। उग्र हुए ग्रामीण प्रशासन की बात मानने के लिए भी तैयार नहीं थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल मौके पर पहुंचे। मगर ग्रामीण किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित रही। इसके बाद एनएच प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जनता को भरोसा दिलाया कि जहां रेनशेल्टर बना है, वहीं पर फिर से उसका निर्माण किया जाएगा। पूर्व प्रधान रमेश हेटा ने बताया कि रेन शेल्टर को तोड़ना गलत है। सरकारी संपत्ति जनता की संपत्ति है। इसके लिए प्रशासन को पहले ही सूचित कर दिया गया था। अगर समय रहते प्रशासन कार्रवाई करता तो यह नुकसान नहीं होता। माकपा नेता संदीप वर्मा ने बताया कि सरकारी संपत्ति को ऐसे नहीं गिराया जा सकता। ऐसा होने पर संबंधित विभाग को आरोपियों पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए थी। जिला परिषद राजेश कंवर ने कहा कि उन्हें पंचायत के व्यक्ति से शिकायत मिली तो वह मौके पर आए। लाखों रुपये की लागत से बने रेन शेल्टर को तोड़ना उचित नहीं है। मामले की जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed