फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pritam Chauhan was given the command of the Road Transport Pensioner Welfare Organization

Rampur Bushahar News: प्रीतम चौहान को सौंपी पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की कमान

Mon, 22 Dec 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Pritam Chauhan was given the command of the Road Transport Pensioner Welfare Organization
परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन रामपुर और रिकांगपिओ की नव गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्
. रामपुर में संगठन की रामपुर और रिकांगपिओ इकाई के चुनाव संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की रामपुर और रिकांगपिओ इकाई की बैठक सोमवार को रामपुर के भद्राश में हुई। बैठक के दौरान पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इकाई के चुनाव राज्य स्तरीय पदाधिकारी अध्यक्ष केसी चौहान, प्रधान देवराज ठाकुर महासचिव नानक शांडिल और अतिरिक्त महासचिव राजेंद्र ठाकुर की देखरेख में आयोजित हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रीतम चौहान को इकाई के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। वहीं, मीना राम उपाध्यक्ष, वीरभद्र सिंह कायथ प्रधान, सूरत सिंह उप प्रधान, ओम प्रकाश ठाकुर महासचिव, रमेश ठाकुर अतिरिक्त महासचिव और प्रताप वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इकाई के ये पदाधिकारी दो साल के लिए निर्वाचित किए गए हैं। नव नियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। पेंशनरों की मांगों और समस्याओं को लेकर इकाई राज्य कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed