Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Prana Pratishtha of Shri Shirgul Maharaj Temple in Bahal Phadch from November

Rampur Bushahar News: बाहल फड़च में श्री शिरगुल महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 13 नवंबर से

Wed, 04 Nov 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय शांत महायज्ञ में उमड़ेंगे श्रद्धालु, 14 नवंबर को शिखर पर स्थापित होगा कुरुड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नेरवा(रोहड़ू)। चौपाल उपमंडल के परगना हामल के गांव बाहल फड़च (डाकघर धबास) में श्री शिरगुल महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं शांत महायज्ञ का आयोजन 13 और 14 नवंबर को किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ शुक्रवार 13 नवंबर को होगा। इस दिन शाम पांच बजे आराध्य देव विजट महाराज और कुल देवी का पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप के बीच भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद रात को भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन होगा। इसमें श्रद्धालु देव गाथाओं का श्रवण कर प्रभु का गुणगान करेंगे। 14 नवंबर शनिवार को महायज्ञ के मुख्य अनुष्ठान होंगे। दोपहर 12:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ नवनिर्मित मंदिर के शिखर पर कुरुड़ की स्थापना की जाएगी। इसके बाद दोपहर एक बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। समस्त ठुन्ड बिरादरी और बाहल फड़च गांव के निवासियों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने और श्री शिरगुल महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article