फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   prabhu tum sang lagi lagan... bhajan...Shinglavais danced on the bhajan

Rampur Bushahar News: प्रभु तुम संग लागी लगन.. भजन पर झूमे शिंगलावासी

Thu, 04 May 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 04 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
prabhu tum sang lagi lagan... bhajan...Shinglavais danced on the bhajan
नरसिंह मंदिर शिंगला में नरसिंह जयंती के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में कथा सुनते ग्रामीण।
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की शिंगला पंचायत में वीरवार को नरसिंह जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नरसिंह मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में दिनभर भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान में नौग वैली के चार ठहरी के देवताओं ने भाग लिया। नरसिंह मंदिर शिंगला में देवता साहिब लालसा दोगणू महाराज, देवता साहिब डंसा शुक्राचार्य, झाहरू नाग शनेरी और शिंगला के योगेश्वर महाराज की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान किया गया। मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और दिनभर महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने नरसिंह स्तुति, आ मां आए हरी भजन, श्री नरसिंह अमृतवाणी और बाला जी मेरे घर आना, प्रभु तुम संग लागी लगन मत तोड़ना और अन्य भजन से कार्यक्रम में समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नरसिंह भगवान की कथा, हवन और भंडारे का आयोजन भी किया गया। पंडित योगराज गौतम ने कहा कि नरसिंह जयंती के उपलक्ष्य पर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम में नरसिंह कथा और भंडारे का भी आयोजन किया गया। अनुष्ठान से पूर्व शिंगला गांव की महिलाओं ने सफाई अभियान चलाया। महिलाओं ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को संवारा और स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर राधाकृष्ण, पूर्ण चंद, रतन भारद्वाज, खेम चंद, शारदा नंद, यज्ञा नंद, यशोदा, योगिता, प्रविना, सरला, आशा, मीना, वर्षा, जूना, मीरा और रीना सहित कई अन्य मौजूद रहे। संवाद


रामपुर में बांटा हलवा
नरसिंह जयंती के उपलक्ष्य पर रामपुर में भी हलवा और फल बांटे गए। नरंसिह मंदिर में पंडित रूपेश शर्मा, राकेश शर्मा और राजेश शर्मा की अगुवाई में शहर में पहुंचने वाले सैकड़ों लोगों को हलवा और फल बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed