{"_id":"5ee8ebd58ebc3e431a3b1df4","slug":"ppe-kit-rampur-hp-news-sml335785459","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीई किट और सैनिटाइजर घोटाले की हो न्यायिक जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीई किट और सैनिटाइजर घोटाले की हो न्यायिक जांच
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। युवा कांग्रेस आनी ने प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में हुए पीपीई किट और सैनिटाइजर घोटाले की उच्च न्यायाधीश से न्यायिक जांच की मांग उठाई है। एसडीएम कार्यालय के बाहर घोटाले के विरोध में युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
युकां अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय जब पूरा देश लड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में हुए पीपीई किट और सैनिटाइजर घोटाले से प्रदेश शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया है, जबकि सरकार के किसी भी लोगों ने इसकी जिम्मेवारी अभी तक नहीं ली है, जोकि निष्पक्ष जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले की न्यायिक जांच उच्च न्यायालय में होनी चाहिए। कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो युकां अपने आंदोलन को और उग्र रूप देगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए गांव-गांव के महिला मंडलों की ओर से एक-एक पैसा इकट्ठा कर राहत कोष के लिए दिया गया है। वहीं, इस घोटाले से सब आहत है।
इस मौके पर आनी विस क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी परस राम, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष ठाकुर, पूर्व जिला सचिव दलीप जोशी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, पप्पू सत्य, भूपिंद्र ठाकुर, हंस राज ठाकुर, रिंकू ठाकुर, योगिंद्र योगी, पेगी सागर, प्रदीप, राजेश, रामकृष्ण, रोनू ठाकुर, अजीत ठाकुर, ईशान सिंघा, मनजीत, देविंद्र, रिंकू सोनी, प्रदीप, तिजेंद्र ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।