{"_id":"5e52b6a78ebc3ef3bf3f11f0","slug":"power-cut-rampur-hp-news-sml3253959149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नावर क्षेत्र की कई पंचायतों में बिजली की आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नावर क्षेत्र की कई पंचायतों में बिजली की आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नावर क्षेत्र की कई पंचायतों में बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से आग्रह किया है कि अघोषित कटों की समस्या से निजात दिलाएं। लोगों का आरोप है कि चौबीस घंटों में दो-तीन घंटे ही बिजली सप्लाई हो रही है।
ग्राम पंचायत कुठाड़ी, कडीवन, पुजारली नंबर-3, ग्राम खलई और देवली बाजार के उपभोक्ता बिजली की आंख मिचौली से अधिक परेशान हैं। अंजू सांख्यान प्रधान ग्राम पंचायत कुठाड़ी, सरोज कृप्टा प्रधान ग्राम पंचायत धराडा, सरिता जस्टा प्रधान ग्राम पंचायत पुजारली नंबर-3, बॉबी प्रधान ग्राम पंचायत सामरा, ज्ञान चंद पंचायत समिति सदस्य, बीटू बस्टा पूर्व उपप्रधान कडीवन, जगदीश कुमार महासचिव युवा कांग्रेस लोकसभा, संजीव मुखिया, वेद सुन्टा, रूप सिंह ने बताया कि बिजली कट लगने से परेशानी हो रही है। उन्होंने बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो सडकों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।