फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Post of non-medical graduate created in Girls School, Rampur

Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल रामपुर में सृजित हुआ नॉन मेडिकल स्नातक का पद

Mon, 04 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाली सैकड़ों छात्राओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

एसएमसी और स्कूल प्रबंधन ने जताया शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और विधायक नंदलाल का आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के एकमात्र कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में अभिभावकों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद स्कूल में नॉन मेडिकल स्नातक का पद सृजित हो गया है। बीते दिनाें शिक्षक ने अपना पदभार भी संभाल लिया है। नॉन मेडिकल स्नातक शिक्षक की तैनाती होने से अब स्कूल की सैकड़ों छात्राओं को लाभ मिलेगा। कई वर्षों से कन्या स्कूल में गणित का अतिरिक्त शिक्षक तैनात करने की मांग उठ रही थी, जो अब पूरी हो गई है। छात्राओं की अधिक संख्या को देखते हुए स्कूल में अतिरिक्त पद सृजित होने से गणित विषय के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मीना कुमारी और कार्यकारिणी सदस्यों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल का विद्यालय में एक अतिरिक्त पद नॉन मेडिकल स्नातक का सृजित करने के लिए आभार जताया है। स्कूली छात्राओं की संख्या को देखते हुए रामपुर प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री से स्कूल में शिक्षक का पद सृजित करने की मांग उठाई थी। लंबे समय से चल रही मांग को स्वीकार करने पर विद्यालय की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने भी इस पुरानी और उचित मांग को पूरा करने के लिए शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक नंद लाल का आभार व्यक्त किया। गौर रहे कि कन्या स्कूल रामपुर में कक्षा छठी से दसवीं तक पढ़ने वाली छात्राओं की संख्या करीब 500 के करीब है और इस पद के सृजित होने से छात्राओं की गणित के प्रति रुचि बढ़ेगी और अवश्य इन छात्राओं को आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा। स्कूल के उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा सहित अन्य शिक्षकाें ने भी अतिरिक्त पद सृजित होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed