फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   'Poshan Maah' (Nutrition Month) observed at Anganwadi Centre Sharshaya

Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी केंद्र शरशाया में मनाया पोषण माह दिवस

Tue, 15 Sep 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र शरशाया में मंगलवार को 9वें पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यवेक्षक मालती राणा ने की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जयकुमारी ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों को पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी। एनीमिया को दूर करने, संतुलित आहार लेने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने, बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने बारे जागरूक किया गया। पर्यवेक्षक मालती राणा ने नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण से संबंधित जानकारी साझा की। लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पौष्टिक आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर महिला मंडल प्रधान मीना देवी, सचिव रमा देवी, वार्ड सदस्य रक्षा देवी, सहायिका अनिता, स्कूल अध्यापक चेतराम, सुमन, सीमा, पम्मी, चंपा, ब्रेस्ती देवी, सुषमा, वंदना और आशा कार्यकर्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed