फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Portmore School emerges as the overall winner

Rampur Bushahar News: पोर्टमोर स्कूल बना ओवरऑल विजेता

Thu, 08 Oct 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Portmore School emerges as the overall winner
पीएम श्री पाठशाला रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय इनडोर गेम्स प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता रही पो
पीएम श्री स्कूल रामपुर में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की इंडोर गेम्स प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

15 टीमों के 283 खिलाड़ियों ने लिया भाग, 12 खेलों में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पीएमश्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की इंडोर गेम्स प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। जूडो में पोर्टमोर प्रथम और घणाहट्टी द्वितीय रहा। कराटे में एपीएस रोहड़ू प्रथम और पोर्टमोर द्वितीय रहा। बॉक्सिंग में पीएमश्री स्कूल रामपुर ने पहला और रचोली स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती में ठियोग स्कूल प्रथम और पोर्टमोर द्वितीय रहा। वेट लिफ्टिंग में पीएमश्री स्कूल रामपुर प्रथम और पोर्टमोर द्वितीय रहा। योग में ठियोग जोन प्रथम और शिमला-1 द्वितीय रहा। टेबल टेनिस में पुराग स्कूल प्रथम और कुई द्वितीय रहा। कुराश में पोर्टमोर प्रथम और बलग स्कूल द्वितीय रहा। बैडमिंटन में रोहड़ू जोन प्रथम और छोहारा जोन द्वितीय रहा। ताइक्वांडो में पोर्टमोर प्रथम और पीएम श्री स्कूल रामपुर दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जोन से 15 टीमों के 283 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने 12 खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रतिभा सूद बतौर मुख्य अतिथि और पीपी दुल्टा वरिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि और वरिष्ठ अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के प्रधानाचार्य यश पाल ठाकुर ने सभी का स्वागत किया। कहा कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची छात्रा खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

पीएम श्री पाठशाला रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय इनडोर गेम्स प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता रही पो

पीएम श्री पाठशाला रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय इनडोर गेम्स प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता रही पो

पीएम श्री पाठशाला रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय इनडोर गेम्स प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता रही पो

पीएम श्री पाठशाला रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय इनडोर गेम्स प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता रही पो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed