फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pooh's Sharab Tanzin Sana becomes Assistant Commandant in Indian Coast Guard

Rampur Bushahar News: पूह के शरब तंजिन साना बने भारतीय तटरक्षक में सहायक कमांडेट

Fri, 17 Nov 2023 06:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूह(किन्नौर)। पूह खंड के अंतर्गत पूह पंचायत के युवक शरब तंजिन साना का भारतीय तटरक्षक में सहायक कमांडेंट के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूह गांव में खुशी की लहर है। उन्होंने भारतीय तटरक्षक द्वारा आयोजित सीजीसीएटी की परीक्षा में पहले प्रयास में सफल होकर अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन किया है।

जानकारी के अनुसार शरब तंजिन साना ने 10 वीं और 12वीं की पढ़ाई एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला निचार से की है। इसके बाद स्नातक और स्नातकोतर नॉर्थ कैंपस दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। भारतीय तटरक्षक में सहायक कमांडेंट में चयन होने पर अब प्रशिक्षण के लिए भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला केरल जाएंगे। इससे पहले शरब तंजिन साना केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके पिता सुशील साना पूह पंचायत के पूर्व प्रधान रहे चुके हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed