{"_id":"5fc7c0f48ebc3e9bb02ff7c4","slug":"political-rampur-hp-news-sml35328071","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोस्टर आने से पहले ही गरमाई पंचायतों की सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोस्टर आने से पहले ही गरमाई पंचायतों की सियासत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी विस क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रोस्टर आने से पहले ही जहां सोशल मीडिया के माध्यम से दावेदारियों का दौर शुरू हो चुका है वहीं, राजनीतिक दलों के नेता भी हर पंचायतों से अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने के लिए मंथन कर रहे हैं। इस बार आनी विस क्षेत्र में जहां 11 नई पंचायतें बनी हैं, वहीं दो नगर पंचायत बनने के बाद अब सियासी पारा और अधिक उफान पर होगा। क्योंकि आनी विस क्षेत्र के आनी और निरमंड ब्लॉक के दोनों मुख्यालय नगर पंचायतें बना दी गई हैं।
यहां पहले ही रोस्टर जारी हो चुका है। ऐसे में दोनों जगह राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। भाजपा कार्यकाल के समय बनी दो नगर पंचायतों और 11 नई पंचायतों का लाभ किसे मिलेगा, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन भाजपा नेता अपने कार्यकाल में नई बनी पंचायतों का भरपूर फायदा उठाने और अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए सशक्त उम्मीदवारों की तलाश में जुट चुकी है। बहरहाल, आनी विस क्षेत्र में अब दो नगर पंचायतों के अलावा 69 नई पंचायतें होंगी, जिसमें से आनी खंड की 37 और निरमंड खंड की 32 पंचायतें शामिल हैं। वहीं, इसके अलावा चार जिला परिषद वार्डों के लिए तीनों राजनीतिक दल जिताऊ उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने के लिए प्रत्याशियों के चयन करने में जुटे हैं। नेताओं का आकलन रहता है कि जिप चुनाव राजनीतिक दलों के उम्मीदवार देख कर ही जनता मतदान देती है, जिसके लिए राजनीतिक दल हर जिप वार्ड से सशक्त और जिताऊ उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट भी इन दिनों तैयार कर रही है। कोरोना संकट के दौरान क्षेत्र में किस तरह की सियासत देखने को मिलेगी, यह देखना बेहद दिलचस्प रहेगा। वहीं, जनता अब रोस्टर के इंतजार में है। सूत्रों के अनुसार दो दिन के अंदर रोस्टर आने की संभावना जताई जा रही है।