फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   political

जल्द नप अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं हुई तो सड़क पर उतरेंगे

Fri, 20 Dec 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में अगर एक सप्ताह में नप अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं की गई तो कांग्रेस पार्षद सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। रामपुर नगर परिषद में एक वर्ष से अध्यक्ष और आठ माह से कार्यकारी का पद रिक्त पड़ा हुआ है। इसके चलते नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों पर ग्रहण लगा हुआ है। यह बात शुक्रवार को रामपुर में कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर परिषद रामपुर के उपचुनाव हुए एक माह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन नगर परिषद रामपुर में अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं हो पाई है। इससे साबित होता है कि प्रदेश सरकार राजनैतिक द्वेष की भावना से नगर परिषद की अनदेखी कर रही है, इस कारण नप के सभी वार्डों में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। नप पार्षद विशेषर लाल और कर्ण शर्मा ने कहा कि एसडीएम रामपुर के समक्ष तीन बार नप के अध्यक्ष की नियुक्ति करने की मांग को लेकर गए, लेकिन हर बार उपायुक्त शिमला के व्यस्त रहने का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। सभी पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि एसडीएम रामपुर भाजपा के एजेंट बन कर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब कांग्रेस सरकार थी तो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किन्नौर तक एक समान विकास कार्य किए थे, लेकिन भाजपा सरकार ने रामपुर की अनदेखी कर विकास कार्य ठप कर दिए हैं। रामपुर में सब्जी मंडी और छात्रावास के लिए बजट का प्रावधान होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जा रहे हैं। वहीं, उन्होंने एकमत होकर प्रदेश सरकार से इंद्रा मार्केट में बनी बहुमंजिला पार्किंग का ऑनलाइन उद्घाटन करने की मांग उठाई, ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर नप अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई तो प्रदेश सरकार के खिलाफ सभी कांग्रेसी सड़कों पर उतर कर मोर्चा खोलेंगे। इस मौके पर पार्षद नरेश नेगी, पार्षद सुमन घागटा, षार्षद नीलम गुप्ता, पूर्व पार्षद ध्रुव शर्मा, पूर्व पार्षद विजेश गोयल, पूर्व पार्षद पंकज शर्मा और शहरी कांग्रेस अध्यक्ष संजय मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed