फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Political

रामपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष के लिए नहीं बनी सहमति

Wed, 30 Oct 2019 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर भाजपा मंडल के नए अध्यक्ष के लिए अभी और इंतजार करना होगा। बुधवार को रामपुर भाजपा के अध्यक्ष का चयन किया जाना था, लेकिन भाजपा बूथ अध्यक्षों, पूर्व अध्यक्षों सहित कोर कमेटी के सदस्यों में सहमति न बनने से अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया। इसके चलते अब भाजपा हाईकमान रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष का चयन करेगी।
विज्ञापन

गौर हो कि प्रदेश भर के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा मंडलाध्यक्षों का चयन किया जा रहा है। इसी तर्ज पर बुधवार को रामपुर भाजपा मंडल के नए अध्यक्ष का चुनाव होना था। अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम और हिमफेड के निदेशक नरेश चौहान शामिल रहे। रामपुर भाजपा प्रभारी डॉ. श्रीकांत शर्मा की अध्यक्षता में मंडलाध्यक्ष का चुनाव किया जाना था। सुबह से ही रामपुर के फील्ड हॉस्टल में भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी जुट गए। दिनभर अध्यक्ष के चयन को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। बूथ अध्यक्षों और पूर्व अध्यक्षों में सहमति न बनने के बाद कोर कमेटी का गठन किया गया, लेकिन अध्यक्ष पद को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका। शाम करीब पांच बजे प्रभारी डॉ. श्रीकांत शर्मा बाहर आए और उन्होंने बाहर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि अब अध्यक्ष पद का फैसला भाजपा हाईकमान द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed