{"_id":"6a3a85e93e41d33809061e59","slug":"polio-drops-to-be-administered-to-6524-children-in-jubbal-kotkhai-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-163161-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जुब्बल-कोटखाई में 6524 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जुब्बल-कोटखाई में 6524 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
विज्ञापन
28 जून को पल्स पोलियो अभियान, अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक में हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। जुब्बल-कोटखाई ब्लॉक में पल्स पोलियो (आईपीपीआई) अभियान-2026 को लेकर मंगलवार को एसडीएम अभिषेक बरवाल की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में बीएमओ डॉ. संजय आनंद ने बताया कि ब्लॉक में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 6524 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए पूरे ब्लॉक में 71 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें 284 कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। 28 जून को सभी निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जबकि 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। अभियान की निगरानी बीएमओ कोटखाई के नेतृत्व में 14 मेडिकल अधिकारियों की ओर से की जाएगी। बैठक में एसडीएम अभिषेक बरवाल ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय और जनसहभागिता के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पल्स पोलियो अभियान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा अधिक से अधिक अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की गई है।