{"_id":"636d346fcc36ec3e6e0ce9aa","slug":"poling-parties-going-to-elction-from-kinnaur-rampur-hp-news-sml427468872","type":"story","status":"publish","title_hn":"किनौर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किनौर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन
किन्नौर में पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों के लिए रवाना होते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला किन्नौर में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वीरवार को पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिले के सभी 128 मतदान केंद्रों के लिए 512 चुनाव कर्मचारियों और 256 पुलिस एवं होमगार्ड के जवान भेजे गए हैं।
इसके अतिरिक्त 12 पीठासीन अधिकारी 12 अतिरिक्त पीठासीन अधिकारी और 12 पोलिंग अधिकारियों को रिजर्व रखा गया है। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों को 25 हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों, 15 छोेटे वाहनों में भेजा गया है। इसके अतिरिक्त 27 सेक्टर अधिकारी, 7 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी भेजे गए हैं। एक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी एक अतिरिक्त पीठासीन अधिकारी, दो पोलिंग अधिकारी तैनात रहेंगे।
जिला किन्नौर में 11 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं जबकि 3 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। जिला किन्नौर में 12 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम नागरिक कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।