फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Police school program in Government Pharmacy College, Rohru

नशे के खात्मे के लिए युवाओं को आना होगा आगे : प्रणव चौहान

Wed, 30 Apr 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police school program in Government Pharmacy College, Rohru
राजकीय फार्मेसी कालेज रोहड़ू की छात्रा प्रगति पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम मे
राजकीय फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम, डीएसपी ने साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव पर किया जागरूक
विज्ञापन

कहा - जब कोई ऑनलाइन या काॅल पर पैसे मांगे, तो समझ लें यह फ्राॅड काॅल

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों पर जागरूक किया। इस अवसर पर फार्मेसी काॅलेज के सहायक आचार्य डाॅ. हरीश कुमार, डाॅ. रनीव ठाकुर, डाॅ. प्रियंका नांगू और डाॅ. चेतना झगटा भी मौजूद रहे। डीएसपी प्रणव चौहान ने कहा कि आज युवाओं में नशे का चलन बढ़ रहा है। ज्यादातर युवा चिट्टे जैसे जानलेवा नशे की लत में पड़ रहे हैं, जो समाज के लिए एक बहुत बढ़ा खतरा है। जिला शिमला में ही बीते दो सालों में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक हजार मामले दर्ज हुए हैं। इन मामलों में दो हजार युवा हिरासत में लिए गए हैं। लड़कों के साथ लड़कियां भी चिट्टे की गिरफ्त में आ रही हैं। नशे के खात्मे के लिए युवाओं को स्वयं आगे आना होगा। युवा नशे के खिलाफ समाज के सभी वर्गों को जागरूक करें। साइबर क्राइम पर डीएसपी ने कहा कि आज डिजिटल युग में साइबर क्राइम में तेजी से बढ़ रहा है। इसके लिए सजगता और सतर्कता काफी आवश्यक है। फोन पर आने वाले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। ऑनलाइन फ्राॅड सिर्फ पैसों के लिए होता है। जब कोई ऑनलाइन या काॅल पर पैसे मांगे, तो सीधे तौर पर समझ लें कि यह फ्राॅड काॅल है। डीएसपी ने यातायात नियमों के प्रति छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाना अपराध है। तभी वाहन चलाएं, जब आपके पास लाइसेंस है। यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।

छात्रों ने कहा

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। इस तरह के कार्यक्रमों से जागरुकता बढ़ती है। -प्रगति, छात्रा
विज्ञापन

कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। सभी युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस तरह के कार्यक्रम नशे के खिलाफ अहम रोल निभाते हैं। -कशिश शर्मा, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरुकता कार्यक्रम में यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। -अंशिका, छात्रा

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम छात्रों के लिए काफी लाभदायक है। कार्यक्रम में मोबाइल के सही इस्तेमाल, नशा निवारण को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। -ऋषभ, छात्र

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article