{"_id":"625c48487320e80e08658906","slug":"police-recuirtment-scrutiny-document-rampur-hp-news-sml405910947","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की 22 को होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की 22 को होगी जांच
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती में ग्राउंड और लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांच 22 अप्रैल को जांचे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे पुलिस लाइन रिकांगपिओं में पहुंचना होगा। यह बात एसपी किन्नौर अशोक रतन ने कही। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल दस्तावेजों और उनकी एक छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है। दस्तावेजों में दसवीं और बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण का प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाण, श्रेणी/ उपश्रेणी (आईआरडीपी), प्रमाणपत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो, प्रमाणपत्र जिसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त अधिसूचित पिछड़े क्षेत्र या पंचायत से संबंधित प्रमाणपत्र जो किसी सक्षम प्राधिकारी से अधिसूचित किया गया हो। अगर हो तो उसका 1 अंक, भूमिहीन परिवार प्रमाण पत्र जिसके पास 1 हेक्टेयर से कम भूमि हो, उसका 1 अंक और एनसीसी के (सी) सर्टिफिकेट के 4 अंक, बी के 2 अंक और ए सर्टिफिकेट का 1 अंक मिलेगा। भारत स्काउट एंड गाइड के एक साल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी 1 अंक मिलेगा।
इसके अतिरिक्त एलएमबी ड्राइविंग लाइसेंस 1.5 अंक, खेल प्रमाणपत्र जो खेल और सांस्कृतिक विभाग ने जारी किया हो, अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय ओलंपिक स्तर पर मेडल हासिल किया हो तो उसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को 4 अंक, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी 3 अंक और राज्य स्तर खेलने पर 2 अंक मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय ओलंपिक स्तर पर मेडल हासिल किया हो तो उसे 1 अंक प्राप्त होगा। जिन अभ्यर्थियों के पास उक्त प्रमाणपत्र होंगे उन अभ्यर्थियों को 15 अंक अलग से प्रमाणपत्रों के प्राप्त होंगे और जमा दो में उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण किया हो उसके 2.5 अंक मिलेंगे।