फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   police ki pathshala

सही तरीके से करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल : जयदेव

Sat, 21 Dec 2024 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन

कन्या स्कूल में पढ़ाया नशामुक्ति, यातायात नियम और साइबर क्राइम का पाठ

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। आधुनिक युग में तकनीक में निरंतर बदलाव आ रहे हैं। स्मार्ट फोन और मोबाइल तैयार करने वाले लोग विशेषज्ञ हैं, लेकिन इन्हें इस्तेमाल करने वाले लोग आज भी इन उपकरणों के इस्तेमाल संबंधी ज्ञान से वंचित हैं। तकनीक लगातार बदल रही है, लेकिन नई तकनीक का इस्तेमाल करते समय लोगों को सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। तभी वे साइबर क्राइम से बच सकते हैं। यह बात पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी रामपुर जयदेव ने कही।
उन्होंने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। एएसआई प्रदीप ने भी छात्राओं को कानून संबंधी जरूरी जानकारी दी। थाना प्रभारी जयदेव ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि समाज में चिट्टा, भांग और अन्य नशों का लगातार प्रचलन बढ़ता जा रहा है। युवाओं में दोस्ती, मानसिक दबाव और पश्चिमी सभ्यता की ओर बढ़ता रुझान नशे को निमंत्रण दे रहा है। पुलिस प्रशासन लगातार नशे पर लगाम लगा रही है। पुलिस की ओर से सिनस कार्यक्रम के जरिए महिला मंडलों, युवा मंडलों और समाज के अन्य लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का दौर सोशल मीडिया का है। कई सोशल साइटों के जरिए लोग इनसे से जुड़ रहे हैं। पर्याप्त ज्ञान के अभाव में सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे लोग साइबर क्राइम का शिकार बन रहे हैं। शातिर इन सोशल साइटों के जरिए लोगों से निजी जानकारी एकत्र कर ठगी कर रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को सोशल साइटों का सही तरीके से इस्तेमाल करने का आह्वान किया। कहा कि साइबर क्राइम के लिए आईटी एक्ट 2000 के तहत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कार्यक्रम में दी गई जानकारी को सभी से साझा करने का आह्वान किया। एएसआई प्रदीप ने छात्राओं को मोटर वाहन अधिनियम के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सडक़ें वही हैं। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी है। हर वर्ष हिमाचल प्रदेश में करीब तीन हजार हादसे होते हैं, जिनमें करीब एक हजार लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इन हादसों में वाहनों की तेज गति और नियमों की अवहेलना पाई गई है। रामपुर में ट्रैफिक के लिहाज से काफी संवेदनशील है, ऐसे में यहां वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करना जरूरी है। स्कूल के उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना की। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की, ताकि छात्राओं का मार्गदर्शन हो सके। स्कूल की प्रधानाचार्य जयंति धीमान ने कार्यक्रम के आयोजन पर अमर उजाला और पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन



- छात्रा आरती ने बताया कि पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। कार्यक्रम में सोशल मीडिया के दुष्परिणामों के बारे में दी गई जानकारी लाभदायक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


- छात्रा भानू ने बताया कि पुलिस प्रशासन से जुड़ी अहम जानकारियों से काफी लाभ मिलेगा। यातायात नियमों से जुड़ी अहम जानकारियोंं को कार्यक्रम के जरिए जानने का मौका मिला।

- छात्रा साक्षी ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में हमें कानून संबंधी अहम जानकारियां मिली हैं। इनको अपने परिजनों और अन्य लोगों तक पहुंचाएंगे।

- छात्रा वंदना ने बताया कि कार्यक्रम में साइबर क्राइम और फ्रॉड कॉल से संबंधित जानकारी काफी महत्वपूर्ण थी। इस जानकारी को सभी तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed