{"_id":"69b2a812ea97d5a80a01a33d","slug":"police-handed-over-two-missing-minors-from-chidgaon-to-their-families-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-155878-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिड़गांव से लापता दो नाबालिगों को पुलिस ने परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिड़गांव से लापता दो नाबालिगों को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
बुधवार से थे लापता, रिश्तेदार के घर में मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव में घर से बिना बताए लापता हुए दो नाबालिगों को पुलिस ने सुरक्षित ढूंढकर परिजनों को सौंप दिए हैं। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। 11 मार्च को चिड़गांव निवासी हिरामणी और रजना ने थाना में शिकायत दी कि 16-16 साल के उनके दोनों बेटे किसी को बताए बिना घर से कहीं चले गए हैं। दोनों किशोरों के अचानक घर से गायब होने के कारण परिवारजन काफी चिंतित थे। स्वयं तलाश के बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। चिड़गांव पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस की टीम ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन आरंभ की। संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की। लगातार प्रयास और सतर्कता के चलते पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर दोनों नाबालिग किशोरों को रोहड़ू के गांव खनोला में उनके एक रिश्तेदार के घर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई तथा संवेदनशीलता की सराहना की है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों किशोरों को सुरक्षित रूप से उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।