फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Plot allotment process for Lavi fair starts today

Rampur Bushahar News: लवी मेले को लेकर प्लॉट आवंटन प्रक्रिया आज से

Tue, 04 Nov 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
मेला कमेटी की ओर से गठित समिति करेगी प्लॉटों का आवंटन
विज्ञापन

मेला मैदान में 9 और एनएच पांच पर 10 नवंबर तक बिकेंगे प्लॉट
खुली बोली से होगी स्टॉलों की बिक्री, होगी वीडियोग्राफी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर प्रशासन और नगर परिषद की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। पाटबंगला मैदान और नेशनल हाईवे-पांच पर सजने वाली दुकानों के लिए बुधवार से प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। प्लॉट आवंटन समिति प्लॉटों का आवंटन करेगी। व्यापारी बुधवार से मौके पर पहुंचकर प्लॉट खरीद सकेंगे। मेला कमेटी ने निर्णय लिया है कि प्लॉटों की खरीद-फरोख्त के लिए खुली बोली की प्रक्रिया आयोजित होगी। मेले में दुकानें सजाने वाले व्यापारी बुधवार से मेला मैदान पहुंचकर स्टॉल ले सकते हैं। मेला कमेटी ने मेले के दौरान कानून और यातायात व्यवस्था को लेकर भी निर्णय लिए हैं। पहली बार पाटबंगला स्थित मेला प्रवेशद्वार के दोनों ओर 20-20 मीटर तक दुकानें नहीं सजेंगी। वहीं, सतलुज व्यू होटल के सामने भी 20 मीटर के दायरे में दुकानें सजाने पर मनाही रहेगी। इस बार मेला मैदान और एनएच पर लगने वाली दुकानों के लिए आवंटन प्रक्रिया एक साथ शुरू होगी। मेला मैदान में स्टॉलों का आवंटन 9 नवंबर को बंद कर दिया जाएगा, जबकि एनएच-पांच पर 10 नवंबर तक स्टॉल बिकेंगे। मेला मैदान में लगने वाली विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी वाली जगह को 15 नवंबर को आवंटित किया जाएगा। इस बार स्टॉल आवंटन में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। स्टॉल आवंटन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी और प्रशासनिक अधिकारी आवंटन प्रक्रिया के दौरान मौके पर मौजूद रहेंगे। मेला कमेटी ने हिदायत दी है कि स्टॉल केवल संबंधित व्यापारी ही लें। स्टॉल खरीदने वाले सभी व्यापारियों को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा। मेला मैदान और एनएच पर मिलने वाली दुकान का किराया उसी वक्त अदा करना होगा। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार से लवी मेले के लिए प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। मेला मैदान में 9 और एनएच पर 10 नवंबर तक प्लॉटों की खुली बोली लगेगी। उन्होंने इच्छुक व्यापारियों से समय पर स्टॉल खरीदने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रशासन ने 11 नवंबर तक मेला मैदान पूरी तरह सजाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed