फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Players of Nathpa Jhakri Project showcased their talent on National Sports Day

चरित्र निर्माण और अनुशासन के लिए खेल जरूरी : मनोज कुमार

Wed, 28 Aug 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर नाथपा झाकड़ी परियोजना के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी परियोजना में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। परियोजना में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एनजेएचपीएस खेल मैदान झाकड़ी में कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने सभी को फिट इंडिया शपथ दिलाकर किया। कार्यक्रम में ऑफिसर्स लेडीज क्लब की अध्यक्ष अनामिका कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए किया गया, जो काफी रोमांचक रहा। पुरुषों और महिलाओं की टीमों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक दमखम दिखाया। इस दौरान झाकड़ी परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है, जो खेल भावना को बढ़ावा देता है। सभी को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। भारत में 29 अगस्त को महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। खेल खेलने से मनुष्य को संघर्ष करने की आदत लगती है। जीवन में विजय-पराजय को आनंदपूर्ण ढंग से लेने की महत्वपूर्ण आदत खेल खेलने से ही आती है। राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य सभी को चरित्र निर्माण में खेलों के महत्व की याद दिलाना और उनके जीवन में अनुशासन लाना है। उन्होंने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई की। समारोह के अंत में विभागाध्यक्ष मानव संसाधन ईशा नेगी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed