{"_id":"693ebce16f04fa9c500f47cf","slug":"plants-in-kinnaur-are-spewing-dust-garbage-is-being-dumped-in-the-open-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-150083-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में संयंत्र फांक रहे धूल, खुले में फेंका जा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में संयंत्र फांक रहे धूल, खुले में फेंका जा रहा कूड़ा
विज्ञापन
खुले में ठिकाने लग रहा कचरा, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रहीं धज्जियां
रिकांगपिओ, चोलिंग, टापरी, भावानगर, तरांडा ढांक और सांगला में बढ़ी समस्या
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)।
जनजातीय जिला किन्नौर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, पोवारी के चोलिंग, टापरी, भावानगर, तरांडा ढांक और सांगला सहित कई क्षेत्रों में खुले में कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है। कई टन मलबा सतलुज में समा रहा है। वहीं, लाखों की लागत से स्थापित कूड़ा निस्तारण संयंत्र धूल फांक रहे हैं। सरकार ने सांगला के कुप्पा में वर्ष 2021 में कूड़ा निस्तारण संयंत्र स्थापित किया। रूर्बन स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 62 लाख से इसका निर्माण किया गया। इसके बाद क्लस्टर के माध्यम से संयंत्र चलाया गया। वर्ष 2023 में मशीनों की खराबी आने के बाद संयंत्र में ताला लटका हुआ है। यहां पर कामरू, चांसू, सांगला, थेमगांरग और बटसेरी पंचायत का कचरा एकत्रित होता था। वहीं, दूसरा कूड़ा संयंत्र करीब 80 लाख की लागत से पोवारी में बनाया गया है। हीलिंग हिमालयन संस्था की ओर से चलाया जा रहा है, लेकिन गीला कचरे के समाधान के लिए अभी तक मशीनें स्थापित नहीं हो पाई हैं। कोठी, दुनी, तेलंगी, शुदारंग, ख्वांगी और कल्पा पंचायत के कचरे का यहां पर समाधान किया जाना था। इसके अलावा भावानगर में लोग खुले में कचरा फेंक रहे हैं। तरांडा ढांक के पास एनएच के किनारे सतलुज में कई टन मलबा समा रहा है। खुले में जलाया भी जा रहा है। पोवारी में भी खुले में कचरा जलाया जा रहा है और फेंका जा रहा है।
समस्या का किया जाए समाधान
भाजपा जिला अध्यक्ष किन्नौर यशवंत सिंह नेगी, उपाध्यक्ष संजय नेगी, महामंत्री सुभाष छोरगेरेया, जिला प्रवक्ता योगराज नेगी, कल्पा पंचायत की प्रधान सरिता नेगी, शुदारंग के प्रधान दलीप नेगी, छोटा कंबा की प्रधान स्नेह लता नेगी, बड़ा कंबा की प्रधान मोनिका नेगी, मंडल अध्यक्ष कल्पा कंवर सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष निचार ज्ञावापालदेन नेगी और मंडल अध्यक्ष पूह दीप ज्योति नेगी ने कहा कि जिले के कई स्थानों पर कचरा खुले में ठिकाने लगाया जा रहा है। वातावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
शिकायतें मिलीं, होगा समाधान
उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा का कहना है कि खुले में कचरा फेंकने की शिकायतें मिली हैं। पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।