फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pickup fell in Kotkhai's Ramnagar, five people diedPickup fell in Kotkhai's Ramnagar, five people died

Rampur Bushahar News: कोटखाई में पिकअप गिरी, पांच लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

Mon, 15 Sep 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
सेब ढुलाई में लगा था वाहन, मृतकों में चालक के अलावा चार नेपाल मूल के शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल के रामनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह सेब ढुलाई में लगी पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में चार नेपाल मूल के और एक स्थानीय व्यक्ति शामिल है। हादसे में घायल दो लोगों का कोटखाई अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 8:30 बजे खोला कैंची के पास हुआ। रामनगर में क्रेटों से सेब उतारने के बाद खोला गांव लौट रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से कई पलटे खाने के बाद करीब 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा पहुंची। उस समय गाड़ी में चालक समेत सात लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान नेपाल मूल के राजेश बिष्ट, एकिंद्र शाही, लक्ष्मी, दिल बहादुर और वाहन चालक खोला गांव निवासी जोगिंद्र सिंह के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए व्यक्तियों में नेपाल मूल के निप बहादुर और साजन शामिल हैं। ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायलों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed