फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Physical test for animal friend recruitment in Kaza on April

Rampur Bushahar News: पशु मित्र भर्ती के लिए काजा में शारीरिक परीक्षण 21 अप्रैल को

Fri, 17 Apr 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
काजा (लाहौल-स्पीति)। उप मंडलीय पशु चिकित्सालय काजा के तहत पशु चिकित्सा संस्थानों में पशु मित्रों के कुल दो पद भरे जाने हैं। इसके लिए 51 आवेदकों के आवेदन आए हैं। उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी काजा डॉ. डाकपा तेंजिन ने बताया कि पशु मित्र भर्ती के लिए सभी का शारीरिक परीक्षण किया जाना है। यह शारीरिक परीक्षण 21 अप्रैल मंगलवार को सुबह 9 बजे लादरचा मेला मैदान काजा (काजा पब्लिक स्कूल के समीप) में आयोजित किया जाएगा। पुरुष अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण उसी दिन अपराह्न 3 बजे से शुरू किया जाएगा। पुरुष अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे और महिला अभ्यर्थियों को दोपहर 2 बजे निर्धारित स्थान पर फोटोयुक्त पहचान पत्र सहित पंजीकरण के लिए पहुंचना अनिवार्य होगा ताकि समय पर शारीरिक परीक्षण शुरू किया जा सके । उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी आवेदकों को सूचना डाक के माध्यम से प्रेषित की जा चुकी है। यदि किसी आवेदक को सूचना किसी कारणवश प्राप्त नहीं होती है तो वह उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय काजा के कार्यालय में 20 अप्रैल शाम 4:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article