फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   phc

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शौंग में चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 06 Aug 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। कल्पा खंड की शौंग पंचायत में लोगों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए बनी पीएचसी में ताला लटकने से क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते लोगों को गांव से 25 किलोमीटर दूर छोलटू या 31 किलोमीटर दूर सांगला की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

गत तीन साल से पीएचसी में चिकित्सक और अन्य स्टाफ की कमी से लोग परेशान हैं। लोगों ने प्रदेश सरकार को कई बार पदों को भरने की मांग की, लेकिन आज तक इन्हें नहीं भरा गया।
विज्ञापन

ग्राम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्म देव नेगी, उपाध्यक्ष प्रविंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, महासचिव सुनील नेगी, कोषाध्यक्ष राजन सिंह नेगी, वरिष्ठ सलाहकार जयप्रकाश नेगी, उपप्रधान धारा सिंह नेगी, भूप सिंह नेगी ने बताया कि 16 सितंबर 2017 में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं विधायक जगत सिंह नेगी ने पीएचसी का शुभारंभ किया था। प्रदेश की भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही स्वास्थ्य केंद्र में पिछले तीन सालों से ताला लटका हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती की जाए। ऐसा न करने पर प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि शौंग पीएचसी का मामला कैबिनेट में रिव्यू के चला गया है। सरकार को खाली पदों के बारे में अवगत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed