फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   PG College Rampur got Science Block, Rampur Bushahr, Shimla, Kullu, Mandi

Rampur Bushahar News: सैकड़ों छात्रों को जल्द मिलेगी साइंस ब्लॉक का लाभ

Tue, 08 Oct 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
PG College Rampur got Science Block, Rampur Bushahr, Shimla, Kullu, Mandi
रामपुर कॉलेेज में नव निर्मित साइंस् ब्लॉक
सैकड़ों छात्रों को जल्द मिलेगी साइंस ब्लॉक का लाभ, पीजी कॉलेज रामपुर में साढ़े 11 करोड़ से बना साइंस ब्लॉक
विज्ञापन


बिजली का ट्रांसफार्मर लगते ही साइंस ब्लॉक में कक्षाएं शुरू करेगा कॉलेज प्रशासन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में अध्ययनरत विज्ञान विषय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को जल्द ही साइंस ब्लॉक का लाभ मिलेगा। विज्ञान विषय की आधुनिक सुविधाओं और लैब की कमी से जूझ रहे विद्यार्थियों को जल्द ही इस बहुमंजिला साइंस ब्लॉक की सुविधा मिलेगी। नौ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद पीजी कॉलेज के सैकड़ों विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को राहत की खबर आई है। भवन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। बिजजी ट्रांसफार्मर लगते ही साइंस ब्लॉक की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

प्रदेश के चार जिले शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिले के सैकड़ों छात्र पीजी कॉलेज रामपुर में हर वर्ष शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। पीजी कॉलेज में छात्रों की सुविधाओं को देखते पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने अगस्त 2015 में वाणिज्य और साइंस ब्लॉक की आधारशिला रखी थी। लंबे समय से भवन का निर्माण ढीली गति से चला रहा। इस बहुमंजिला भवन के निर्माण में करीब नौ वर्ष का समय बीत गया। कॉलेज में साइंस विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए हर वर्ष सैकड़ों छात्र प्रवेश लेते हैं, लेकिन कॉलेज में अब तक विज्ञान के छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं और लैब की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। ऐसे में अब साइंस ब्लॉक शुरू होने से छात्रों की वर्षों पुरानी मांग जल्द पूरी होगी। लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में साइंस ब्लॉक भवन कॉलेज प्रशासन के सुपुर्द किया है। साइंस ब्लॉक के निर्माण में 11 करोड़ 52 लाख 58 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। बहरहाल, ब्लॉक में अभी तक बिजली की सुविधा नहीं मिल पाई है। इस कारण यहां कक्षाएं नहीं लगाई जा रही हैं। वर्तमान समय में पीजी कॉलेज रामपुर में एमएससी में 150 और बीएससी में 313 छात्र-छात्राएं कक्षाओं में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वर्षों से छात्र साइंस ब्लॉक के लाभ से वंचित हैं। साइंस में चार विषयों गणित, जूलॉजी, वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान में एमएससी की डिग्री प्राप्त होती है। सैकड़ों छात्र और छात्राएं हर वर्ष चार विषयों में एमएससी की डिग्री प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग ने साइंस ब्लॉक कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया है, लेकिन साइंस ब्लॉक में बिजली की सुविधा न होने के कारण छात्रों की कक्षाएं यहां नहीं लग रही हैं। बिजली आपूर्ति जुड़ते ही साइंस ब्लॉक में कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। - डॉ. पंकज बसोतिया, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में जो ट्रांसफार्मर लगा है, उसकी क्षमता कम है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए कॉलेज प्रबंधन से पत्राचार के माध्यम से बजट का प्रावधान करके बिजली बोर्ड को देने सूचना दी है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। जैसे पैसे जमा कर देंगे। उसके बाद तीन महीने के बीच पूरी तरह तैयार कर देंगे।
कुकू शर्मा, एक्सईएन, बिजली बोर्ड रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article