फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Person died in Nitther after falling into a ditch

नित्थर के दुराह में एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 05 Mar 2022 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नित्थर (कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुराह में बतौर कला अध्यापक एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर संदिग्ध रूप से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सोहन लाल उम्र 34 साल पुत्र केवल राम निवासी अरसू ने शनिवार को दुराह के साथ लगते ढांक से नीचे छलांग लगाकर कर कथित तौर पर आत्महत्या की है। जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
पुलिस दोनों पहलुओं के मद्देनजर घटना की जांच में जुट गई है। यह घटना शुक्रवार रात दो से तीन बजे के बीच हुई है। परिवार वालों का कहना है कि सोहन लालने जहां से छलांग लगाई है वहां पर जूते और जुराबें खोली हुई हैं और खून के धब्बे भी कई जगह देखे गए हैं। इसलिए उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, निरमंड व नित्थर पुलिस ने घटना स्थल पर सुबह आठ बजे पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। पुलिस मंडी से फोरेंसिक टीम का इंतजार कर रही है। उधर, डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि करीब रात दो से तीन बजे के बीच यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से पूछताछ की जा रही है। मंडी से फॉरेंसिक टीम आ रही है। तब तक कुछ कहना मुश्किल है कि मृतक़ ने खुदकुशी की है या हत्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed