फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People's problems are being solved on priority: Vivek

प्राथमिकता पर किया जा रहा लोगों की समस्याओं का समाधान : विवेक

Tue, 10 Oct 2023 04:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
- पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र से भेदभाव की नीति अपनाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी बिल्लौर में कांग्रेस की ओर से स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश चंदेल ने की। वहीं, कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान विवेक कुमार ने कहा कि झंडूता क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में झंडूता क्षेत्र की अनदेखी हुई है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक सम्मान विकास कार्य करवाए जाएंगे। विवेक कुमार ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। क्षेत्र में आपदा के दौरान जहां ब्लॉक कांग्रेस झंडूता ने बेहतर कार्य किया। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों को राहत मुहैया करवाने को लेकर बेहतर प्रयास किए हैं। क्षेत्र में भेदभाव की नीति नहीं अपनाई जाएगी। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र से भेदभाव की नीति अपनाई गई, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सम्मान कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि झंडूता विधायक अपने गांव की ही सड़क को लंबे समय से पक्का नहीं करवा पाए हैं। अब इस समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, इस मौके पर लोगों ने सड़क को पक्का करने की मांग रखी। लोगों का कहना था कि यह सड़क पिछले करीब छह साल से अनदेखी का शिकार है। इस सड़क की दयनीय हालत सुधारने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए। इसके चलते लोगों को समस्या झेलनी पड़ती थी। वहीं, इसके अलावा अन्य समस्याएं भी रखी गईं। वहीं, इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार ने इस सड़क को दिवाली पर्व से पहले पक्का करने का आश्वासन लोगों को दिया। कार्यक्रम में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी श्री कृष्ण कांत, एसडीओ जल शक्ति अमन ठाकुर ,बिजली विभाग व फोरेस्ट विभाग के कर्मचारी, संजय कुमार, बंत सिंह चंदेल, ओम प्रकाश, वेद बहादुर सिंह, सूबेदार सरवन सिंह चंदेल, सूबेदार प्रकाश चंद, राकेश कुमार सूबेदार रतन सिंह, अवतार सिंह, सतीश कुमार, जोध सिंह, निक्का राम, सुरजीत सिंह, करतार सिंह कटोच, चमेल सिंह, दुनी चंद, देसराज, बनीता चंदेल, देवेंद्र सिंह, राजिंद्र सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निरंजना नड्डा, नखलेहड़ा पंचायत प्रधान वीना देवी, धनी पंचायत के पूर्व प्रधान रणजीत कश्यप, बीडीसी रणवीर इाकुर, सुरेश नेगी, सतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed