फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   people watched live broadcasting of golden jublee of Himachal state programme

पूर्व राज्यत्व स्वर्ण जयंती का लोगों ने देखा लाइव प्रसारण

Mon, 25 Jan 2021 07:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
people watched live broadcasting of golden jublee of Himachal state programme
रामपुर में हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण दिवस का शिमला से लाइव प्रसारण देखते एसडीएम और अन? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा मिलने के बाद 50 वर्ष पूरे होने पर रामपुर के पदम स्कूल सभागार में स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम सुरेंद्र मोहन विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कठिन भौगोलिक स्थिति के बावजूद शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश को एक नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि उन सभी महान नेताओं को नमन करता हूं जिन्होंने हिमाचल प्रदेश को शिखर पर पहुंचाने में अपना पूरा योगदान दिया है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की बात कही। कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया ने नशे का जाल बिछाने का काम किया है इसलिए हर वर्ग को आगे आना होगा, जिससे नशे को जड़ से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश स्तर पर मनाए जाने वाले पूर्ण राज्यत्व का स्वर्ण जयंती समारोह का लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष प्रीति कश्यप, प्रधानाचार्य पद्म स्कूल प्रवीण गुप्ता, सर्वहितकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष रामपुर तन्मय शर्मा, नगर परिषद के पार्षदों में विशेषर लाल, मुस्कान नेगी, गोविंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed