फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   people took bath in unnu mahadev on the occasion of makar sakranti

उनू महादेव ज्यूरी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 15 Jan 2022 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
people took bath in unnu mahadev  on the occasion of  makar sakranti
उनू महादेव ज्यूरी में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में मकर संक्रांति के पर्व पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उनू महादेव में गर्म पानी में स्नान किया। मकर संक्रांति में हर साल ऐतिहासिक तीर्थ स्थल उनू महादेव में श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। इस बार तीर्थ स्थल में नहाने के लिए बने कुंडों के खस्ताहाल और दूसरी व्यवस्थाओं को सरकार द्वारा नजरअंदाज करने से पहले जैसी रौनक दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की संख्या साल दर साल कम होती जा रही है। वरना हर वर्ष तत्तापानी की तर्ज पर श्रद्धालुओं की भीड़ उनू महादेव के प्राकृतिक गर्म पानी में पुण्य के लिए पहुंचते थी। यहां पर सदियों से किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र से तीर्थ नहाने आते हैं।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान शिशुपाल धंगल, सचिव अशोक भारद्वाज, सदस्य विकास नेगी, पंकज शर्मा, हरि मेहता, विकी शर्मा, अनिल गुप्ता और नरेश सनेल ने बताया मंदिर में बने कुंड टूटने की कगार पर हैं और खुले में नहाने वालों के लिए भी पर्याप्त नल और स्थान की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्राम पंचायत ज्यूरी की प्रधान ताम्पा देवी और उप प्रधान अरुण शर्मा ने बताया कि उन्होंने खस्ताहाल तीर्थ स्थल का उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी से निरीक्षण करवाया है। उन्होंने बीडीओ रामपुर को नए कुंड और यहां फुट ब्रिज का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed