{"_id":"610044cb8ebc3e09476ea378","slug":"people-protets-in-fever-of-police-action-in-rohru-rampur-hp-news-sml3783646103","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू पुलिस के समर्थन में लोगों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू पुलिस के समर्थन में लोगों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई के समर्थन में जुटे विभिन्न संगठनों के लोग
रोहडू़। रोहडू़ में एक दिन पहले पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ क्षत्रिय सभा गरजी तो वहीं मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। करासा पंचायत प्रधान पर की गई कार्रवाई का कोली समाज रोहडू़ू, भीम आर्मी रोहडू़ ने समर्थन किया है।
मंगलवार को दोनों संगठनों ने ने पुलिस थाना में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्रवाई को सही ठहराते हुए संगठनों ने पुलिस के समर्थन में नारे लगाए। साथ ही क्षत्रिय महासभा संगठन के अध्यक्ष रुमित ठाकुर के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इसके बाद दोनों संगठनों ने डीएसपी रोहड़ू और एसडीएम रोहड़ू को ज्ञापन भी सौंपा।
कोली समाज के अध्यक्ष मनोज नेगी, भीमराव पथ संगठन के अध्यक्ष विजय गोल्टा, भीम आर्मी के अध्यक्ष आशीष नौहटा ने बताया कि अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर आए दिन जातिगत अत्याचार और शोषण होता है। हाल ही में करासा पंचायत प्रधान ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति पर जातिगत अत्याचार किया गया। इस मामले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के अंतर्गत पुलिस ने पंचायत प्रधान पर कार्रवाई का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिलासपुर से रोहड़ू आकर क्षत्रिय महासभा संगठन के अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने भड़काऊ भाषण दिया है। इसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होेंने डीएसपी रोहडू़ और एसडीएम रोहडू़ को ज्ञापन सौंपकर रुमित ठाकुर पर सख्त कार्रवाई अमल में लाने की मांग उठाई गई है।