फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   people protest in jal shakati bhawan office sangla

पेयजल किल्लत से नाराज लोगों ने कार्यालय का किया घेराव

Sat, 14 Aug 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
people protest in jal shakati bhawan office sangla
जलशक्ति विभाग सांगला कार्यालय के बाहर पेयजल समस्या को लेकर विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। सांगला के पूदोनाला क्षेत्र में बीते आठ दिन से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। इसको लेकर शनिवार को गुस्साए ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग सांगला के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज होकर जमकर नारेबाजी भी की। लोगों ने कहा कि जल शक्ति विभाग सांगला लोगों को पेयजल मुहैया करवाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग कार्यालय सांगला के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई। साथ ही चेताया कि अगर शीघ्र पेयजल आपूर्ति मुहैया नहीं करवाई गई तो उन्हें उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सांगला के वार्ड नंबर-2 के कुछ क्षेत्र और वार्ड नंबर-3 के करीब 45 घरों में पिछले सात-आठ माह से पेयजल दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं बीते आठ दिनों से लोगों के घरों के नलों पानी की एक बूंद तक नहीं टपकी है। लोगों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी लोगों को पानी कल आएगा की बात कहकर टालते रहते हैं। विभाग पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका खामियाजा 40 से 50 परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी गोकल नेगी, रत्न नेगी, कमल सैन नेगी, बिरमा चंद नेगी, आशा नेगी, भीम सैन नेगी, टिट्टू नेगी, खुशी नेगी और संदीप नेगी सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई महीनों से पेयजल की किल्लत झेल रहे हैं। पिछले आठ दिनों से पानी की सप्लाई ठप हो गई है।
इसकी सूचना कई बार विभाग को दी गई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने विभाग से पेयजल सप्लाई की खामियों को दुरुस्त करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय बाजार सांगला में विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे।

जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता सांगला संजू मेहता ने बताया कि पेयजल समस्या को लेकर स्थानीय लोग शनिवार को कार्यालय में आए थे। समस्या को जल्द दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed