ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर ब्लॉक के पंद्रह बीस क्षेत्र में स्थापित 24 मेगावाट हाइड्रो परियोजना से प्रभावित क्षेत्र लोग शनिवार को पावर हाउस और वियर साइट पर धरने में बैठ गए। इस दौरान ग्रामीणों ने परियोजना प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्राम पंचायत कूट के प्रधान रतन डोगरा ने बताया परियोजना प्रबंधन से लैंड लूजरों के लिए परियोजना में रोजगार देने की मांग उठाई गई है। इसके अतिरिक्त गांव में लोगों के दरारों का मुआवजा देने की मांग रखी गई। उन्होंने कहा कि गांव के ऊपर से पेन स्टॉक हटाने, सुरु गांव तक सड़क बनाने जैसी मांगों को लेकर ग्रामीण लड़ रहे हैं।
24 मेगावट की इस परियोजना में 2018 से बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया जब तक परियोजना प्रबंधक हमारी मांगों को पूरी नहीं करती है, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं तक तक कंपनी की किसी भी गाड़ी को आने-जाने नहीं दिया जाएगा।