फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People met the minister and expressed their gratitude for the road

Rampur Bushahar News: लोगों ने मंत्री से की भेंट, सड़क के लिए जताया आभार

Tue, 05 May 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
People met the minister and expressed their gratitude for the road
खड़ापत्थर में ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात करते दरकोटी गांव के लोग। संवाद
रोहड़ू। कोटखाई तहसील की दरकोटी पंचायत के टीर-चैईदल गांव के लोगों ने मंगलवार को खड़ापत्थर में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भेंट की। इस दौरान ग्रामीणों ने दारगण नाला से टीर सड़क संपर्क मार्ग के निर्माण और उसकी सफल पासिंग के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिली है। इससे न केवल दैनिक जीवन आसान हुआ है, बल्कि क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने सरकार के इस प्रयास को जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर मंत्री रोहित ठाकुर ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क और आधारभूत सुविधाओं से जोड़ना है ताकि लोगों का जीवन स्तर सुधर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed