{"_id":"643ad6c9dfe97e99f907ad64","slug":"people-dancing-to-the-tunes-of-musical-instruments-at-the-pujarli-bishu-fair-rampur-hp-news-c-19-1-122721-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुजारली बिशु मेले में वाद्ययंत्रों की धुनों पर नाचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुजारली बिशु मेले में वाद्ययंत्रों की धुनों पर नाचे लोग
Sat, 15 Apr 2023 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Sat, 15 Apr 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। क्षेत्र के पुजारली गांव में शनिवार को देवता महाराज बनाड़ का पारंपरिक बिशु मेला मनाया गया। बिशु मेले में जुब्बल और शराचली क्षेत्र से भारी संख्या में लोग देवता महाराज के दर्शन के लिए उमड़े। दिनभर लोग वाद्ययंत्रों की धुनों पर नाचते रहे। इस दौरान मंदिर के लंगर भवन में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
बिशु मेले में देवता महाराज के मंदिर को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया था। मंदिर में देवता के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
देवता के दर्शन के लिए लोगों का दिनभर तांता लगा रहा। सुबह देवता महाराज की पूजा के साथ बिशु मेले का आगाज हुआ। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर लोगों का नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
विज्ञापन
क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मेला आयोजित किया गया। मेला सदियों से देवता महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। दोपहर बाद बिशु मेले का समापन हुआ।