{"_id":"6a942dcffd06ef95240f98fe","slug":"people-danced-to-the-tunes-of-musical-instruments-right-on-the-streets-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-168488-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फुल्याच पर वाद्य यंत्रों की धुनों पर थिरके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फुल्याच पर वाद्य यंत्रों की धुनों पर थिरके लोग
विज्ञापन
मझगांव में महिलाओं और पुरुषों ने डाली नाटी
मेले में उमड़ी आस्था, कारोबारियों के भी खिले चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। रूपी पंचायत के मझगांव में पारंपरिक फुल्याच पर्व के अवसर पर रविवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पर्व में ग्रामीणों और देवलुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर नाटी डाली। महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक परिधानों में नाटी में भाग लिया। देर शाम तक ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटी का दौर चलता रहा।
रविवार को अवकाश होने के कारण मेले में आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे। दूर-दराज से रिश्तेदार भी पर्व में शामिल हुए। इस दौरान पारंपरिक लोक संस्कृति और देव परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। फुल्याच पर्व इष्ट देवता महादेव श्री टेरेस नारायण, सुरू टेरेस नारायण और थंबा वीर के सानिध्य में मनाया जा रहा है। मेले में लोगों ने देवताओं के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। मेले में मिठाइयों की दुकानें भी सजी हैं। लोगों की आवाजाही बढ़ने से कारोबार में भी बढ़ोतरी हुई है।