{"_id":"683ef60f7ef1804d600c6f36","slug":"people-are-troubled-by-the-dirt-in-the-drainage-on-aani-court-roadpeople-are-troubled-by-the-dirt-in-the-drainage-on-aani-court-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-136396-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी कोर्ट रोड पर निकासी नाली में गंदगी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी कोर्ट रोड पर निकासी नाली में गंदगी से लोग परेशान
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी के कोर्ट रोड पर स्थित सार्वजनिक निकास नाली में दो-तीन महीनों से लगातार किसी निजी टॉयलेट का गंदा पानी बहाया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है। इस कारण स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का जीना दूभर हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि बदबू के कारण दुकान में बैठना तक मुश्किल हो गया है। राह चलते लोग नाक ढक कर गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी तिलक वर्मा, आर्यन शर्मा सहित कई अन्य लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है, दुर्गंध और गंदगी के बीच रहना मुश्किल हो गया है। इससे कोई गंभीर बीमारी फैलती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। आनी का कोर्ट रोड केवल बाजार क्षेत्र नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक मार्ग भी है। इसी मार्ग से सब जज कोर्ट, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, जलशक्ति विभाग, विद्युत मंडल, विकास खंड कार्यालय, पुलिस थाना, सिविल अस्पताल और विद्यालयों जैसे प्रमुख संस्थान जुड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विभागों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इस समस्या से अवगत कराया है, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आने वाले बरसात के मौसम में इस गंदगी से डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। उधर, बीडीओ आनी राजेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि शिकायत संबंधित ग्राम पंचायत को दी जाए और उसकी एक प्रतिलिपि बीडीओ कार्यालय में भी संलग्न की जाए, तब जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।