फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People are not getting regular drinking water in Brua Kande

Rampur Bushahar News: ब्रुआ कंडे में लोगों को नहीं मिल रहा नियमित पेयजल

Sat, 07 Jun 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। ब्रुआ कंडे में लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण 250 ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। लोग डेढ़ किलोमीटर दूर बावड़ी से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। लोगों ने जलशक्ति विभाग और प्रदेश सरकार से मांग की है कि पेयजल समस्या का समाधान किया जाए, वर्ना विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्र में लोगों में राम राज नेगी, मनोज नेगी, समन विजय नेगी, गोपाल नेगी, सुजान नेगी, अमृत मेहबान नेगी, गुलाब सिंह, दिलबर नेगी, बिलबर और अरुण कुमार ने बताया कि कई बार पंचायत, जिला प्रशासन और जलशक्ति विभाग के समक्ष समस्या उठाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि जलशक्ति विभाग ने वर्ष 2009 में करीब एक करोड़ की लागत से पेयजल योजना का काम शुरू किया था। दो साल तक पेयजल योजना ठीक रही, लेकिन साल 2011 में योजना ठप गई। जलशक्ति विभाग रिकांगपिओ के अधिशासी अभियंता अभिषेक शर्मा ने बताया कि पेयजल योजना के कार्य को दुरुस्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लोगों को पानी की नियमित सप्लाई दी जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed