{"_id":"66d706ace780233eee0a7f75","slug":"pensioners-welfare-association-expressed-anger-over-not-getting-pension-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-121188-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पेंशन न मिलने पर पेंशनर्स कल्याण संघ ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पेंशन न मिलने पर पेंशनर्स कल्याण संघ ने जताया रोष
विज्ञापन
बढ़ती उम्र में पेंशन ही एकमात्र सहारा : सुदामा
सरकार से जल्द पेंशन देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशन न मिलने पर हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संगठन खंड इकाई रामपुर इकाई ने रोष जताया है। संघ ने कहा कि समय पर पेंशन न मिलने के कारण परिवार के भरण-पोषण में भी दिक्कतें आ जाती हैं। संघ ने एक सितंबर को पेंशन न मिलने पर कड़ी आपत्ति जताई है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ खंड रामपुर इकाई के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता और कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है, जब कर्मचारियों और पेंशनरों को पहली तारीख को वेतन और पेंशन नहीं मिली है। पेंशनरों ने एक सितंबर को पेंशन न देने पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र में पेंशन ही एकमात्र सहारा होता है। इस उम्र में व्यक्ति विभिन्न रोगों से ग्रस्त होता है। ऐसे में समय पर पेंशन न मिलने के कारण पेंशनरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, अपनी परिवार का भरण-पोषण का भी संकट खड़ा हो जाता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द पेंशन जारी करने की मांग उठाई है, ताकि हजारों पेंशनरों को राहत मिल सके।