{"_id":"66cf1c9bd25caea0a90348d8","slug":"pensioners-of-road-transport-corporation-will-protest-in-shimla-on-september-5-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-120917-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पांच सितंबर को शिमला में गरजेंगे पथ परिवहन निगम के पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पांच सितंबर को शिमला में गरजेंगे पथ परिवहन निगम के पेंशनर
विज्ञापन
रामपुर में परिवहन निगम पेंशनर्स कल्याण संगठन की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
रामपुर में बैठक कर तैयार की आगामी रणनीति, एक जनवरी, 2016 से देय सभी भत्तों का तुरंत भुगतान करें सरकार : राजेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लंबित मांगों को लेकर आगामी पांच सितंबर को शिमला में पथ परिवहन निगम के पेंशनर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। सरकार ने बीते कई वर्षों से देय भत्तों का भुगतान नहीं किया है। इस कारण पेंशनरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को पथ परिवहन निगम पेंशनर्स कल्याण संगठन, हिमाचल प्रदेश के संगठन इकाई रामपुर एवं रिकांगपिओ की मासिक बैठक हुई। इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर मंथन किया गया। वहीं, बैठक में लंबित मांगें पूरी न होने के कारण रोष जताया गया। बैठक में आगामी पांच सितंबर को शिमला में प्रस्तावित धरने-प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई और आगामी रणनीति तैयार की गई। इकाई अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि बैठक में रामपुर एवं रिकांगपिओ के करीब 50 पेंशनरों ने शिमला में होने वाले धरने-प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया है। इसके अलावा बैठक में 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को अन्य विभागों की तरह 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत का वित्तीय लाभ देने की मांग उठाई गई। बैठक में पेंशन का स्थायी समाधान करने, लंबित मेडिकल भत्तों का भुगतान करने की मांग उठी। इसके अलावा बैठक में एक जनवरी 2016 से देय सभी प्रकार के वेतन भत्तों के एरियर का भी तुरंत भुगतान करने की मांग सरकार से उठाई गई है। वहीं, चेताया है कि यदि जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।