फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pensioners deliberated on several issues at a meeting held in Narain.

पेंशनरों की लंबित मांगें शीघ्र पूरा करें सरकार, वर्ना होगा आंदोलन : ठाकुर

Sun, 21 Sep 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Pensioners deliberated on several issues at a meeting held in Narain.
पेंशनर कल्याण संघ जोन नरैण की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : संघ
वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों का सरकार के पास करोड़ों का बकाया
विज्ञापन


नरैण में आयोजित बैठक में पेंशनरों ने कई मुद्दों पर किया मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पेंशनर्स कल्याण संघ खंड रामपुर इकाई नरैण बहाली जोन की बैठक रविवार को नरैण में हुई। शिमला जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पेंशनरों ने लंबित समस्याएं पूरी न होने के कारण सरकार के खिलाफ रोष जताया और आगामी रणनीति तैयार की। बैठक में 17 अक्तूबर को जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन रैली को लेकर चर्चा की गई। साथ में संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि उनकी मांगों को समय रहते पूरा किया जाए, वर्ना उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में कहा कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों का सरकार के पास करोड़ों रुपये का बकाया है, लेकिन सरकार अभी तक पेंशनरों से इस बारे में बातचीत करने को तैयार नहीं है। सरकार जनता के पैसों से अपने लिए तो तमाम तरह के लाभ उठा रही है, लेकिन खजाना खाली होने का बहाना बनाकर पेंशनरों को बेवकूफ बना रही है। पेंशनरों ने मांग उठाई कि 17 अक्तूबर की रैली से पहले जिला शिमला और रामपुर ब्लॉक की बैठक होनी चाहिए ताकि रैली की तैयारी को लेकर आगामी रणनीति तैयार की जा सके। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, वीर सिंह मेहता, कृष्ण दास, भूपेंद्र, विशेषर कायथ, गोपाल, वीर सिंह, चेत राम और केदार शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

गोपाल सिंह चौहान बनाए अध्यक्ष

बैठक में जोन के चुनाव भी किए गए। इसमें गोपाल सिंह चौहान को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। महासचिव भूपेंद्र सिंह महाजन, कोषाध्यक्ष कृष्ण दास शिरकोट, उपाध्यक्ष वीर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य केदार सिंह, प्रताप शर्मा, राजा राम और दामोदर दास चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed