फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pensioner Welfare Association section organised a programme on Pensioner Day

Rampur Bushahar News: रामपुर में वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित

Wed, 17 Dec 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pensioner Welfare Association section organised a programme on Pensioner Day
रामपुर में पेंशनर दिवस पर 80 साल के अधिक पेंशनर को सम्मानित करते मुख्यातिथि| : संवाद
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड ने पेंशनर दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड रामपुर ने पेंशनर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। खंड अध्यक्ष बुद्धि सिंह चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यकारी अध्यक्ष नगर परिषद रामपुर बीआर नेगी विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। मंच का संचालन महासचिव अमोलक राम ने किया। कार्यक्रम में एचआरटीसी, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड के पेंशनरों ने भाग लिया। इनके अलावा पूर्व सैनिक संघ रामपुर के सदस्य और रामपुर शहर के पेंशनरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनरों में वीरभद्र सिंह कायथ, ओपी ठाकुर, गोपाल शर्मा, चूड़ा राम, सेवा राम, शर्मा, गोपू राम, ज्ञान चंद, प्रताप वर्मा, सरिता ठाकुर, राजेंद्र और मस्त राम को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 80 साल से अधिक आयु के पेंशनरों में केशव वर्मा, बहादुर सिंह, श्याम दास, कर्मदास समेत अन्य पेंशनरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पेंशनरों ने देश सेवा की भावना से हमेशा काम करने का संकल्प लिया। शक्ति देवी, विनोद नेगी, ज्ञान गुलेरिया, ज्ञान भलैई ने पेंशन दिवस पर अपने विचार साझा किए।

सरकार पेंशनरों के लिए बड़ी घोषणा नहीं करेगी तो होगा आंदोलन
एचआरटीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष वीएस कायथ ने कहा कि पेंशनरों को पेंशन एक तारीख को मिलनी चाहिए। ओवरटाइम की राशि कई साल से सरकार नहीं दे रही है। पेंशनरों ने कार्यक्रम में कहा कि यदि सरकार पेंशनर दिवस पर कोई बड़ी घोषणा नहीं करती है, तो पेंशनरों के रोष का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्रम में 14 जोन से आए सैकड़ों पेंशनरों ने भाग लिया। इस अवसर पर पेंशनरों संघों के पदाधिकारियों ने संयुक्त संघर्ष समिति का गठन करने का फैसला लिया।

रामपुर में पेंशनर दिवस पर 80 साल के अधिक पेंशनर को सम्मानित करते मुख्यातिथि| : संवाद

रामपुर में पेंशनर दिवस पर 80 साल के अधिक पेंशनर को सम्मानित करते मुख्यातिथि| : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed