फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pension and GPF Adalat held in Kaza; emphasis placed on transparency

Rampur Bushahar News: काजा में पेंशन और जीपीएफ अदालत का आयोजन, पारदर्शिता पर दिया जोर

Thu, 10 Sep 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
काजा (लाहौल-स्पीति)। प्रधान महालेखाकार (लेखा व हकदारी) कार्यालय ने काजा में पेंशन और सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) अदालत और लेखा कार्यशाला का आयोजन किया। यह आयोजन भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के दिशा-निर्देशों पर उपमंडल स्तर पर किया गया। कार्यशाला एडीसी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में वीरवार को हुई। इसमें उप-मंडल स्तर के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों, मंडलीय लेखा अधिकारियों और कोष अधिकारियों ने भाग लिया। प्रधान महालेखाकार सुशील ठाकुर ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने ऐसे आयोजनों के महत्व पर बल दिया। ठाकुर ने कहा कि इन कार्यशालाओं से पेंशनरों की लंबित समस्याओं को हल करने में मदद मिलती है। साथ ही, आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डीडीओ) और कोष स्तर पर भी पेंशन तथा जीपीएफ से संबंधित मामलों को क्रियान्वित करने में सहयोग मिलता है। तहसीलदार धर्मपाल नेगी और कोषाधिकारी देवेंद्र ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रधान महालेखाकार कार्यालय, शिमला के वरिष्ठ लेखा अधिकारी मदन भारद्वाज ने पेंशन और जीपीएफ से संबंधित प्रस्तुति दी। वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुधीर राणा ने लेखों की गुणवत्ता और महत्ता पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार कार्यालय, शिमला से आकाश डोगरा, सहायक लेखा अधिकारी देवेंद्र लाकरा और सहायक लेखा अधिकारी शुभांशु गुप्ता उपस्थित थे। पर्यवेक्षक प्रकाश नेगी, वरिष्ठ लेखाकार रविंद्र और तकनीकी सहायक किशन डोगरा ने भी इस कार्यशाला में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article